फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राजीवनगर के बरात घर में बना रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। नगर पालिका की ओर से शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्ड 12 राजीवनगर के बरात घर को रैन बसेरा का रूप दे दिया है। अलाव के लिए भी नगर पालिका ने स्थानों का चिह्नीकरण कर लिया है। नगर पालिका की ओर से पिछली बार कार्यालय परिसर में बने कमरों में रैन बसेरा बनाया गया था। जगह कम होने पर लोगों को दिक्कतें आई थी। इस बार अधिक जगह बनाते हुए राजीवनगर बरात घर को रैन बसेरे के रूप दिया गया है। राजीवनगर की सभासद बबीता देवी ने बताया कि बरात घर की आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य कराया जा चुका है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि रैन बसेरे से लोगों को लाभ मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें