फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गोल्डन कार्ड से इलाज की प्रक्रिया सरल बनाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iसेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ऋषिकेश (ग्रामीण) की बैठक आयोजित
I

I
I

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ऋषिकेश (ग्रामीण) की ओर से आईडीपीएल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोल्डन कार्ड से इलाज कराने में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई। पेंशनरों ने कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन




कांता प्रसाद जोशी और सब्बल सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रवक्ता एसएल जखमोला ने कहा कि गोल्डन कार्ड से इलाज करवाने में कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इन खामियों को दूर किया जाना जरूरी है। कहा कि सभी पेंशनरों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना पड़ेगा। एसके भट्ट ने कहा कि ओपीडी के इलाज खर्च के बिलों की प्राप्ति के लिए सीनियर सिटीजन को कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। इस अवसर पर राजेंद्र कुड़ियाल, भगतसिंह बडियारी, सतेंद्र सिंह रावत, खुशीराम कुकरेती, केएन जोशी, भट्ट, पीएस बिष्ट, भगतसिंह बडियारी, दिगंबर सिंह रावत,ऊषा नौडियाल,भरत सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें