यमकेश्वर। यमकेश्वर विकासखंड में गुलदार और बाघ के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खेड़ा तल्ला गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने एक बैल को मार दिया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे खेड़ा गांव के रौड़ी गदेरे में सत्यप्रकाश के पशु चर रहे थे, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने हमलाकर बैल को मार दिया। लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार मौके से भाग गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, बैल मर चुका था। लालढांग रेंजर अनुराग जोशी ने बताया कि खेड़ा तल्ला गांव से गुलदार के हमले से बैल की मरने की सूचना पर वन आरक्षी को मौके पर भेजकर मुआवजे की प्रक्रिया की जा रही है। संवाद