तहसील प्रशासन के साथ संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नगर में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। भानियावाला फ्लाईओवर तक 20 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया और स्थायी अतिक्रमण का चिह्नीकरण किया गया।
शुक्रवार को तहसील प्रशासन के साथ पुलिस, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने औचक अभियान चलाकर नगर में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान को शुरू किया। आनन फानन में कई लोगों ने खुद ही अस्थायी अतिक्रमण हटा लिया। प्रेमनगर बाजार से लेकर भानियावाला फ्लाईओवर तक प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की।
नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत 20 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिया गया है। स्थायी अतिक्रमण को चिह्नित कर लोक निर्माण विभाग को उनको नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।