फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमलास झडौंद में हाथियों का झुण्ड मचा रहा है उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
वन सीमाओं से सटे गांवों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों के भय से किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लच्छीवाला वन रेंज और रामगढ़ रेंज से सटे सिमलास ग्रांट और झडौंद आदि गांवों में हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन हाथी का झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को वन विभाग के क्षेत्रीय वन चौकी के अधिकारी नरेंद्र सिंह से मुलाकात कर हाथियों की समस्या से समाधान की मांग की। पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी ने कहा कि हाथी की डर की वजह ग्रामीणों की रात में आवाजाही बंद हो गई है। हाथियों के भय से लोग घरों में ही रहते हैं। कहा कि विभागीय स्तर पर समस्या के समाधान के प्रयास करने चाहिए। वन अधिकारियों ने बताया कि रात में विभागीय गश्त की जा रही है। कहा कि नुकसान होने पर मुआवजा देने का भी प्रयास हो रहा है। इस दौरान सुभाष पाल, मिथलेश, जगदीश लोधी, सुरेश और चंद्रताल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें