फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथियों के झुंड ने पहुंचाया फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iजंगली हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
I
Iग्रामसभा खदरी खड़क माफ में राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप राजाजी नेशनल पार्क से आए हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया।
I
Iस्थानीय विनोद जुगलान ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आधा दर्जन हाथियों का झुंड पॉलिटेक्निक संस्थान की तारबाड़ को तोड़ते हुए संस्थान परिसर में घुस आया और चारे की फसल को नुकसान पहुंचाया। इससे पूर्व भी हाथियों के झुंड ने मवेशियों के लिए बोई गई चारे की फसल चट कर दी थी और खेत में लगे लोहे के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iजंगली हाथियों की भारी संख्या में आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुए। पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान, प्रकाश पटवाल, मोनू कुमार द्वारा पटाखे फोड़ कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। पीड़ित किसानों में दयाल सिंह, चंदन सिंह, शूर वीर सिंह ,बलबीर सिंह, विजय सिंह शामिल हैं। वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमांदा का कहना है कि फसल और जन सुरक्षा को रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें