फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में माली की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- गीताभवन आश्रम के कर्मचारी और पीड़ित परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I

I- 31 जनवरी को बगीचे में काम करते समय बिहार के रहने वाले श्यामसुंदर की हुई थी मौतI

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत गीता भवन नंबर छह के बगीचे में काम कर रहे एक माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए गीताभवन आश्रम के ट्रस्टियों से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने इस मामले में गीताभवन आश्रम के कर्मचारी और पीड़ित परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।



परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से गांव महसरपुर, थाना बलिया, जिला बेगूसराय, बिहार निवासी हैं। करीब 25 वर्षों से श्यामसुंदर पासवान (60) गीताभवन नंबर 6 में माली का काम करता था। बीते 31 जनवरी को आश्रम के बगीचे में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एम्स में भर्ती कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसके शव को एम्स के मोर्चरी में रख दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी सुलेना देवी ने बताया कि पति का शव एम्स की मोर्चरी में रखने के बाद उन्होंने गीताभवन के प्रबंधक से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। बीते 2 फरवरी को वह अपने पति का शव लेकर गीताभवन नंबर 6 में पहुंची।



इस दौरान आश्रम के कुछ कर्मचारी उनसे बातचीत करने के लिए आए, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम के कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार के साथ जातिसूचक भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। शनिवार को उन्होंने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि माली की मौत पर परिजनों ने बीते 2 फरवरी को आश्रम में मुआवजा को लेकर हंगामा किया था। जिस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बीते 2 फरवरी को मृतक की पत्नी सुलेना देवी पत्नी निवासी गीता भवन नंबर 6 स्वर्गाश्रम ने लिखित तहरीर पर अभियुक्त गौतम छाबड़िया प्रबंधक प्रतिनिधि गीता भवन आश्रम लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ एसटी एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन




इसके अलावा गौतम कुमार पुत्र राजेंद्र छाबड़िया निवासी गीता भवन स्वर्गाश्रम थाना लक्ष्मणझूला जनपद पौड़ी गढ़वाल की शिकायत पर माधव अग्रवाल, मुरली शर्मा, देवेंद्र यादव आदि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें