ऋषिकेश। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में नीरजा गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उत्तराखंड खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। नीरजा गोयल पैरा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। खेल के मैदान में उपलब्धि हासिल करने के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देकर गोयल ने एक अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।