फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: न सीमा क्षेत्र निर्धारित न पानी का कनेक्शन, बिना व्यवस्था के खोल दिया फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलालतप्पड़ में ए श्रेणी का फायर स्टेशन तो खुला, लेकिन स्टाफ और संसाधन नहीं
विज्ञापन

I

I
I

Iस्टेशन के पास एकमात्र वाहन, कर्मचारी भी आधे से कमI

लालतप्पड़ में फायर स्टेशन तो स्थापित कर दिया, लेकिन कर्मचारियों और संसाधनों का अभाव बना है। स्थिति यह है कि फायर स्टेशन में अभी तक पानी का कनेक्शन तक नही हैं। फायर स्टेशन का सीमा क्षेत्र भी निर्धारित नहीं हो सका है।

डोईवाला ब्लाॅक के माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत में आठ माह पहले नया फायर स्टेशन खोला गया। डोईवाला क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और औद्योगिक इकाइयां खुलने के कारण फायर स्टेशन बनाया गया। लालतप्पड़ फायर स्टेशन को ए श्रेणी में रखा गया है, बावजूद यहां पर कर्मचारियों और संसाधनों का अभाव है।
विज्ञापन




लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र से लेकर डोईवाला नगर पालिका की घनी आबादी और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के दृष्टिगत भानियावाला आदि कई संवेदनशील क्षेत्र है। फायर स्टेशन का अभी तक अपना पानी का कनेक्शन नहीं है। रानीपोखरी जल संस्थान से कनेक्शन होना है। ऐसे में बिना पर्याप्त संसाधनों के स्टेशन को शुरू करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।





Iफायर स्टेशन में कर्मचारी की स्थितिI

फायर स्टेशन में 16 फायरमैन के पद स्वीकृत हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ पांच की है। हेड कांस्टेबल के स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष मात्र दो की तैनाती है। चालकों के चार पद हैं और दो पद रिक्त हैं। फायर स्टेशन के प्रथम और द्वितीय अधिकारी का पदभार केवल एक अधिकारी संभाल रहे हैं। केंद्र के पास चालू हालत में केवल एक वाहन है। जबकि एक अन्य वाहन का निर्धारित समय अवधि पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन





Iफायर स्टेशन में स्टाफ और संसाधनों की कमी है। इसके लिए मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। स्टाफ और संसाधन मिलने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। पानी कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। - डीपी डंगवाल, स्टेशन प्रभारी, लालतप्पड़ फायर स्टेशनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें