फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सात दुकानदारों पर 7800 रुपये का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी के खिलाफ चलाया अभियानI
विज्ञापन

Iनगर निगम प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। सात दुकानदारों के चालान कर 7800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ दस किलो प्लास्टिक भी जब्त की गई।I
Iमंगलवार को नगर निगम की टीम ने आईएसबीटी व देहरादून रोड पर अभियान चलाया। जिसमें ग्राहकों को सामान देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने और प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने और गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों के चालान किए है। जिन पर 7800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान 10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त की गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iनगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्रवाई में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इस संबंध में भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी, सफाई निरीक्षक सुभाष सेमवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक विनोद भारती, पीआरडी संजीव कुमार व रोहित शामिल रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें