पौड़ी डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन पर कांवड़ मेला क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नीलकंठ मेला क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान सात प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से उपयोग पाया गया, जिसके चलते संबंधित दुकानदारों पर 7100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक कार्यों में उपयोग पाया गया तो एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक ज्योति नेगी, प्रवर्तन निरीक्षक दिव्या मुंडे आदि शामिल रहे।