फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फैंस वायर हटाकर पर्यटकों ने कोर जोन में फोटो खींची, शूट की वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी पार्क के गोहरीरेंज के बाघखाला का मामला, दिल्ली से घूमने आए थे पर्यटक
विज्ञापन




गलती स्वीकारने पर पार्क प्रशासन ने चेतावनी देकर छोड़ा

राजाजी नेशनल पार्क में पर्यटकों की ओर से फोटो खीचने और वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, पर्यटकों ने जानकारी न होने पर ऐसा किए जाने की बात स्वीकारी है।

राजाजी नेशनल पार्क कोर जोन में शामिल है। यहां वीडियो शूट करना, फोटो खींचना और हर प्रकार की मानवीय गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। बावजूद इसके सोमवार को गोहरीरेंज के बाघखाला वाले रास्ते में चौरासी कुटिया के समीप कुछ पर्यटकों के फोटो खींचने और वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए कुछ पर्यटकों ने चौरासी कुटिया के पास लगाई गई फैंस वायर को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद पर्यटक पार्क के अंदर घुस गए और वहां फोटो और वीडियो बनाने लगे। पर्यटक चौरासी कुटिया के आसपास ठहरे थे। गोहरी रेंज के रेंजर मदन सिंह रावत ने बताया कि पर्यटकों के फोटो और वीडियो शूट करने की जानकारी मिलने पर पार्क कर्मियों को वहां भेजा गया। पर्यटकों ने पार्क क्षेत्र में फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध की अनभिज्ञता होने की बात कहते हुए गलती स्वीकारी है। हालांकि, पार्क प्रशासन ने वीडियो और फोटो डिलीट करवाकर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें