फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: एयरपोर्ट पर एसआई से बदसलूकी...सरकारी कार्य में बाधा डालने पर महिला हवाई पैसेंजर गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 11:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मुंबई निवासी महिला को विस्तारा की शाम 3:10 बजे की फ्लाइट से वापस जाना था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ एसआई सुनीता से कहासुनी हो गई। काफी समझाने के बाद भी जब मामला शांत नही हुआ तो मामला डोईवाला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने एसआई की तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Flight - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की महिला एसआई के साथ बदसलूकी पर एक महिला यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। महिला मुंबई की रहने वाली है। जो देहरादून एयरपोर्ट से वापस मुंबई लौट रही थी।

विज्ञापन


शुक्रवार के दिन महिला मेघा शर्मा निवासी मुंबई को विस्तारा की शाम 3:10 बजे की फ्लाइट से वापस जाना था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ एसआई सुनीता से कहासुनी हो गई। काफी समझाने के बाद भी जब मामला शांत नही हुआ तो मामला डोईवाला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने एसआई की तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तारा की फ्लाइट शाम 2:47 बजे मुंबई से देहरादून पहुंची थी। इस फ्लाइट को 3:10 बजे वापस लौटना था। जिसमें इस महिला यात्री को भी वापस जाना था। लेकिन एयरपोर्ट पर महिला हवाई यात्री और एसआई के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद यह फ्लाइट चालीस मिनट विलंब से शाम 3:50 बजे वापस मुंबई रवाना हुई। कोतवाल डोईवाला होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि पुलिस ने सीआईएसएफ एसआई की तहरीर के आधार पर एसआई से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: लोकसभा की पांचों सीटों पर बड़े नेताओं को मिलेगी प्रभारी की जिम्मेदारी, मंथन शुरू

देहरादून एयरपोर्ट पर ऐसा पहला मामला

विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट पर किसी सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर पहली बार किसी यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आमतौर पर छोटे मोटे विवाद एयरपोर्ट पर ही निपट जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें