फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने किया प्रतिभागI
विज्ञापन


रायवाला मिलिट्री स्टेशन पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया।



उत्तराखंड सब एरिया के कार्यवाहक जीओसी ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता (एसएम) ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों की शिकायतों का समाधान करना था। इस दौरान पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए काउंटर लगाए गए थे। पीसीडीए (प्रयागराज), जिला सैनिक बोर्ड, रिकॉर्ड्स, ईसीएचएस, नागरिक प्रशासन स्पर्श, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, आधार कार्ड अपडेशन काउंटर, वित्तीय संस्थानों के काउंटर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अस्पताल रुड़की और पूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) सेल, रायवाला के सहयोग से शिविर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सैनिक बोर्ड देहरादून और सेना पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधियों ने शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों को उनकी पुनर्वास योजनाओं पर मार्गदर्शन किया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड उत्तराखंड की ओर से ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अमृत लाल ने रैली को संबोधित किया। मिलिट्री पाइप बैंड की मनमोहक प्रस्तुति ने शिविर में समा बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें