- मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर हिमालय के खिताब के लिए 31 जनवारी को उतरेंगे खिलाड़ी
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। एसोसिएशन की ओर से आगामी 31 जनवरी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी है। इसमें मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर हिमालय, मेंस फिजिक और वुमेंस फिजिक जैसे प्रमुख खिताबों के लिए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में हर वेट कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में दूरदराज क्षेत्रों और दूसरे राज्यों से भी खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को देखते हुए आयोजकों ने पहले से ही तारीख निर्धारित कर ली है ताकि प्रतिभागियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। एसोसिएशन के अनुसार प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी सहयोग दिया जाता है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की तारीख तय करते समय मौसम और छात्रों की परीक्षाओं को भी ध्यान में रखा गया है।