फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 3 से 12 अक्टूबर तक लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम टिहरी ने मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
विज्ञापन




मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में तीन से 12 अक्टूबर तक 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेला लगेगा। तैयारियों को लेकर डीएम टिहरी मयूर दीक्षित की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों, काश्तकारों और सांस्कृतिक दलों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। जिसमें विक्रय स्टॉलों के माध्यम से क्षेत्रीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक दल कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। डीएम ने सरस मेले के दौरान रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर एवं ग्रामीण उद्यमियों को स्वयं सहायता समूहों के कृषि एवं हस्तकला उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस आसीमा गोयल, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, सीईओ एसपी सेमवाल, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आशुतोष जोशी, डीपीआरओ एमएम खान, डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेले के सफल संचालन के लिए 18 समितियां गठित



सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि मेले के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन के लिए 18 समितियां गठित कर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। गठित समितियों में निविदा व क्रय समिति, पांडाल व स्टॉल समिति, स्वागत व आमंत्रण समिति, आवास व्यवस्था समिति, भोजन व जलपान व्यवस्था समिति, वीआईपी समिति, प्रचार प्रसार व पोस्टर बैनर समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मंच संचालन समिति, मीडिया समिति, वाहन व्यवस्था व वाहन पार्किंग समिति, हेलीपैड व्यवस्था समिति, अग्नि एवं सामान्य सुरक्षा समिति, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता समिति, मूल्यांकन व पुरस्कार वितरण समिति, मेला रिपोर्टिंग समिति और सेल रिपोर्ट समिति शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें