फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुख्यमंत्री मेधावी परीक्षा में 94 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र पर शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। केंद्र पर पंजीकृत 384 में से 290 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 94 ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को परीक्षा सुबह दस से 12 बजे और 1:30 से 3:30 बजे की पालियों में संपन्न हुई। कक्षा छह में पंजीकृत 199 परीक्षार्थियों में से 148 और कक्षा नौ के 185 में से 142 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा संपन्न कराने में प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, पर्यवेक्षक इमदादुल्लाह अंसारी, परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश काला, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, उदय सिंह पाल, श्रीपाल, दीपक पाल, बबीता पांथरी, चारू वर्मा, मीना रजवार, हिमांशु कश्यप और श्यामानंद आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें