ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
तहसील दिवस में मंगलवार को 13 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एसडीएम प्रेमलाल की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में नगर निगम से संबंधित एक शिकायत, सिंचाई विभाग से संबंधित दो शिकायतें, समाज कल्याण विभाग की छह, खंड विकास से संबंधित एक शिकायत, राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतें, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से संबंधित एक शिकायत दर्ज की गई। मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की मौजूदगी बहुत कम देखने को मिली। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी, ट्रांसपोर्ट अधिकारी पंकज, ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद अमोली, प्रशासनिक अधिकारी चित्रमणि मिश्रा, राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, पीडब्लूडी के एई आरसी कैलखुरा, वन दरोगा रामफल, एनएच के एई प्रवीण सक्सेना, समाज कल्याण विभाग के एडीओ महेश प्रताप, जल संस्थान के मनोज डोभाल, एसआई पुलिस विभाग के पवन कुमार आदि मौजूद रहे।