फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वाहन की टक्कर से 9 माह के नर गुलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आईडीपीएल क्षेत्र में एक नौ महीने के नर गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग ने गुलदार के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 3 बजे वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि आईडीपीएल के गोल चक्कर के समीप एक गुलदार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वन दरोगा मंशाराम गौड़ ने बताया कि गुलदार के मुंह से खून निकला हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हुई है। वन विभाग की टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। गौड़ ने बताया कि गुलदार के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के कार्यालय लाया गया फिर यहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें