फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 75 साल पुराने कुएं को मिलेगा नया जीवन

Wed, 26 Aug 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रेमनगर बाजार का यह पुराना कुआं अब आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास की कहानी के साथ पानी बचाने की सीख भी संजोएगा
विज्ञापन

- नगर पालिका ने शुरू कराया जीर्णोद्धार
डोईवाला। प्रेमनगर बाजार में शिव मंदिर परिसर के समीप करीब 75 साल पुराने कुएं का नगर पालिका ने जीर्णोद्धार शुरू करा दिया है। स्थानीय विरासत और पारंपरिक जलस्रोत के रूप में इसे संरक्षित करने की पहल की गई है। जीर्णोद्धार से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कभी यह कुआं आसपास की आबादी का प्रमुख जलस्रोत था। घर-घर नल की सुविधा न होने के दौर में लोग पेयजल और दैनिक जरूरतों के लिए इसी पर निर्भर रहते थे। क्षेत्र के जागरूक लोगों की पहल से निर्मित यह कुआं समय के साथ प्रेमनगर बाजार के सामाजिक जीवन का हिस्सा बन गया। नगर पालिका सभासद सुनीता सैनी ने कहा कि जीर्णोद्धार पुराने ढांचे को नया स्वरूप देने के साथ नई पीढ़ी को स्थानीय विरासत, पानी के महत्व और जल संरक्षण से जोड़ने का माध्यम है। वहीं, नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुराने जलस्रोतों का संरक्षण अतीत को सहेजने के साथ भविष्य के लिए जल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी मजबूत करता है। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह सैनी, गजेन्द्र चौहान, अवतार सिंह, लच्छीराम लोधी, रामचंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें