ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्रीमती पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने बताया कि इंटर की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 18, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 फरवरी को होगी। हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 21 को, विज्ञान प्रयोगात्मक 22 तथा गणित की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 फरवरी को होगी।