फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 61 दावेदारों ने छोड़ा चुनावी मैदान

Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद अब मैदान सजने लगा है। डोईवाला में पंचायतों के विभिन्न पदों पर काबिज होने के लिए 696 उम्मीदवार में मैदान में डटे हुए है। जबकि 61 दावेदारों ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है।खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक के 410 ग्राम पंचायत सदस्य के विभिन्न पदों पर 375, ग्राम प्रधान के 38 पदों के लिए 166 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों के लिए अब 155 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 37, ग्राम प्रधान पद के 18 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। इस तरह नामांकन जमा करने वाले 61 उम्मीदवारों ने स्वयं को चुनाव से बाहर कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें