ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को गणित विभाग की ओर से छात्र और छात्राओं के लिए क्रिएटिव एक्टिविटी आयोजित की गई। इसमें गणित विभाग के एमएससी द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने दीवार पर पाई, गामा, थीटा, साइन, कास, टेन, ट्रेंगल, स्कवायर आदि ट्रिग्नोमैट्री, ज्यामितीय गणित के रोचक तथ्यों को उजागर किया। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सविता वर्मा, डॉ. सुजाता, डॉ. प्रीत पाल ने छात्रों को बताया कि यदि गणित का प्रारंभिक ज्ञान समझ में आएगा तो किसी भी सवाल को हल करने में दिक्कतें नहीं आती हैं। इसके लिए गणित के कुछ आवश्यक तथ्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. हेमंत परमार, डॉ. दयाधर दीक्षित, छात्र अंकित तिवारी, प्रदीप कलूरा, निकिता, शिवानी चौहान, रीता उनियाल, सोनी, सुष्मिता उनियाल, अंजलि शर्मा, अंकिता साहनी, ज्योति चौहान, अंकुर पाल, अंजलि गोदियाल, नीतीश कुकरेती, किरन आदि उपस्थित रहे।