फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा भोगपुर क्षेत्र में मिनि नलकूप निर्माय कार्य को मिली वितीय स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । पेयजल योजना के अंतर्गत गंगा भोगपुर में मिनी नलकूप निर्माण के लिए शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के लिए शासन की ओर से 70.16 लाख का बजट पास किया गया है। इस योजना से गंगा भोगपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी के प्रतिनिधि अलकेश कुकरेती ने बताया कि यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी के प्रयासों से जनपद पौड़ी गढ़वाल के शाखा कोटद्वार के अंतर्गत गंगा भोगपुर पेयजल योजना में मिनी नलकूप निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस निर्माण कार्य में लगभग 70.16 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। इसके लिए जल संस्थान को 28.064 लाख रुपये की धनराशि अग्रिम किस्त के रूप में प्राप्त हो चुकी है। इस योजना पर बहुत जल्दी कार्य शुरू किया जाएगा। 31 मार्च तक मिनी नलकूप के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें