चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज की बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। पहले दिन 13 बसों से 468 तीर्थयात्री दो धाम के लिए रवाना हुए।
रोडवेज मुख्यालय की ओर से चारधाम यात्रा में 125 बसाें का बेड़ा तैयार किया है। यह बसें अलग-अलग डिपो से मंगाई गई हैं। पहले दिन 11 बसें सोनप्रयाग (केदारनाथ) के लिए रवाना हुई। जबकि दो बसें बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। रोडवेज के एजीएम प्रतीक जैन ने बताया कि 11 बसों से 396 तीर्थयात्री सोनप्रयाग और दो बसों से 72 तीर्थयात्री बदरीनाथ रवाना हुए। बदरीनाथ का एक यात्री का किराया 820 रुपये और केदारनाथ का 630 रुपये है। उन्होंने बताया कि अन्य डिपो से भी बसें पहुंच रही हैं। मांग के अनुसार संबंधित रूट पर बसें भेजी जा रही हैं। बदरीनाथ केदारनाथ रूट पर बसें सुबह 5:30 बजे से भेजी गई। बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर जाने के लिए काउंटर पर टिकट काटे जा रहे हैं।