फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: घाटों पर लगेंगे 44 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र के घाटों पर सौंदर्यीकरण कार्यों को बरकार रखने के लिए यहां करीब 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे सौदर्यीकरण को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान हो सके। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी क्षेत्र को अतिग्रमण मुक्त रखे जाने की मांग पालिका अध्यक्ष से की है।
विज्ञापन

रविवार को पालिका सभागार में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूडी के साथ बैठक की। गंगा सेवा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, प्रेम सिंह कठैत, दिनेश डबराल ने कहा कि जी-20 कार्यक्रम के चलते पालिका क्षेत्र का साैंदर्यीकरण हुआ है। इससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। क्षेत्र दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आए, इसके लिए पालिका प्रशासन को इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा, मधुबन मंदिर से जानकी झूला तक जाने वाले मुख्य मार्ग को सभी प्रकार के ठेली, फड़ और वाहनों की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। मधु असवाल ने आस्था पथ को पूर्ण रूप से अतिक्रमण से मुक्त किए जाने की मांग की।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि घाटों के सौंदर्यीकरण को बरकरार रखने के लिए इस क्षेत्र में 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे असामाजिक तत्वों से घाटों की सुरक्षा व्यवस्था की कायम रह सके। शहर की सुरक्षा व सुंदरता को कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर नागरिक मंच के सदस्य शिव प्रसाद, अशोक क्रेजी, मनोज मलासी, भगवती प्रसाद सकलानी, उपेंद्र जोशी, शिवमूर्ति कंडवाल, अनुराग पयाल, सुनीता उनियाल, पूनम शर्मा, हरिस्वरूप उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें