ऋषिकेश। वसंतोत्सव के अवसर पर झंडा चौक स्थित श्रीभरत मंदिर सभागार में दिवंगत महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की स्मृति में बृहस्पतिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 428 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि समस्त शहरवासियों का हार्दिक आभार करते हैं जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। सभी के सहयोग से रक्तदान का यह रिकॉर्ड बना। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि हमारा एक बार का रक्तदान चार की जिंदगी बचाने में काम आता है। इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत, विवेक शर्मा, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल, अशोक अग्रवाल, आशु रणदेव, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, केएल दीक्षित आदि उपस्थित रहे। संवाद