फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला में प्रचार की कमान आरूषि ने संभाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी पुत्री आरुषि निशंक ने संभाली है। कथक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने बुधवार से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसके अलावा जौलीग्रांट, अठूरवाला, भानियावाला, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेंहदी से कमल का फूल बनवाया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए कुसुम सिद्धू को भानियावाला मंडल और डोईवाला मंडल संयोजक, ममता नयाल और पूनम चौधरी को सह संयोजक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र संयोजक अनुराधा वालिया, सरोज भंडारी, शैलेंद्र कौर, चंद्रकला ध्यानी, ममता नयाल, संतोषी थपलियाल, आरती लखेड़ा, महेश्वरी देवी, बीना पंवार, सरस्वती नेगी, ममता दुआ, मोनिका, सुधा गुप्ता, रुचि भट्ट, प्रियंका मनवाल, संगीता डोभाल, हिमांशु राणा, रविंद्र बैलवाल, प्रकाश कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें