38वां गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के वार्षिकोत्सव का समापन
तुलसीमानस मंदिर में श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से आयोजित 38वां गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन जगद्गुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने भक्तों को राम कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि राम कथा श्रवण मात्र से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रभु कृपा और भक्ति जीवन का उद्धार हो जाता है।
बुधवार को श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने 10 दिवसीय महोत्सव पर चर्चा की। बताया कि महोत्सव में विभिन्न प्रांतों से आए महामंडलेश्वर, महंत, अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णों मंडल और श्रद्धालु ने शिरकत कर गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर विराट संत सम्मेलन आयोजित किया। महोत्सव में समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। महाेत्सव के अंतिम दिन रामयज्ञ हवन में पूर्णाहुति देकर महोत्सव का समापन किया गया।
इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास, स्वामी अखंडानंद सरस्वती, स्वामी आलोक हरि, स्वामी छोटन दास, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत हग्रीवाचार्य, महंत हरि नारायणचार्य, आचार्य सतीश घिल्डियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, हर्षवर्धन शर्मा, अशोक कुमार अरोड़ा, महेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, रामचंद्र, रमाकांत भारद्वाज, अभिषेक शर्मा आदि शामिल रहे।