रोटेशन की 88 बसों से 2912 और रोडवेज की 14 बसों से 468 तीर्थयात्री चारधाम के लिए रवाना हुए।चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के यातायात प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि अभी तक 472 बसों से 14,965 तीर्थयात्री अलग-अलग धामों के लिए रवाना हो चुके हैं। यह बसें ऋषिकेश और हरिद्वार से रवाना हुई। रोडवेज के चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी अनुराग पुरोहित ने बताया कि 10 बसों से सोनप्रगाग (केदारनाथ) के लिए 343, दो बसों से बदरीनाथ के लिए 71 और एक-एक बस से यमुनोत्री और गंगोत्री के लिए क्रमश: 20 और 34 तीर्थयात्री रवाना हुए।