फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में 30 प्रस्तावों पर बनी सहमति

विज्ञापन
डोईवाला नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव रखते नगर पालिका सभासद। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में विभिन्न 30 प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक में आय-व्यय का ब्योरा रखा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वर्ष 2021-2022 का अनुमानित बजट पास किया गया। बैठक में 15वें वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड मद से प्राप्त धनराशि से कूड़ा-कचरा निस्तारण संयंत्र के समीप खाली भूमि की चहारदीवारी, रिटेनिंग वाल और इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का निर्माण, आर्यनगर में मिनी ट्यूबवेल, कूड़ा उठान के लिए पांच नए वाहन, कार्यालय भवन की मरम्मत, नवीनीकरण ,सफाई उपकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था, उपकरण खरीदने, अध्यक्ष द्वारा अति आवश्यकता के आधार पर एक लाख के कार्य कराने, निष्प्रोज्य सामग्री को नीलाम किए जाने, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आर्यनगर में समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की प्रतिमा स्थापित और द्वार बनाने के लिए प्रस्ताव के अलावा चांदमारी दूधली रोड़ पर अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने समेत कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि नगर के समुचित विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, विधायक प्रतिनिधि विनय कंडवाल, सभासद मनीष धीमान, संदीप सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, बलविंदर सिंह, राजेश भट्ट, गौरव मल्होत्रा, गीता खत्री, हिमांशु राणा, नरेश मनवाल, संगीता डोभाल, अब्दुल कादिर, ईश्वर रौथाण, लक्ष्मी कौशल, प्रियंका मनवाल, रेणु देवी, तौफिक अली, शिवानी, सुनीता सैनी, सुषमा कोठारी, आशीष ममंगाई, सचिन राव कुलदीप खत्री आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें