ऋषिकेश। तपोवन घुघतानी स्थित स्वामी समर्पण आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. प्रदीप और डॉ. चंद्र किशोर ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग शामिल हुए। शिविर में 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने बताया कि आश्रम की ओर से वर्ष 2017 से क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर योगाचार्य अनामिका योगिनी, स्वामी शंकराचार्य, पंडित पुरुषोत्तम, कपिल देव, गीता देवी, दिनेश सिंह, हरीश, भगवान पुंडीर, अनामिका देवी आदि शामिल रहे। संवाद