फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिविर में 25 नए आधार कार्ड बनाए गए

Wed, 17 Dec 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हारबाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसमें 150 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें 25 नए आधार कार्ड बनाए गए। 30 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि शिविर में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। लगभग 200 लोग शिविर में पहुंचे। कई बुजुर्गों के उंगलियों के निशान स्पष्ट न होने के कारण आधार अपडेट कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मामलों में पिन कोड में अंकों की त्रुटि के चलते भी लोगों को दिक्कत आई। पार्षद ने कहा कि यदि इस प्रकार के आधार शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएं तो लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। शिविर के दौरान अमित गुप्ता, नानक प्रजापति, मोनू कुमार, भुवनेश्वर, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें