ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
परशुराम सेना ने लोगों की समस्याओं के समाधान में अड़चन डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है। वीरभद्र में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम परशुराम सेना के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार का अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं है। सरकार की शह पर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लोगों की लंबित फाइलें जल्द निपटाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्म कदम उठाया जाए। ऐसा नहीं होने पर परशुराम सेना को प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर पवन शर्मा, अनुज शर्मा, विजय शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, उमेश शर्मा, राजपाल शर्मा, हीरालाल, राजीव, माधुरी शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।