ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती के बारातघर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष दिनेश भट्ट, उपाध्यक्ष विकास भंडारी, सचिव हुकम सिंह, सह-सचिव मदन बडोनी, कोषाध्यक्ष रामपाल भंडारी को शपथ दिलाई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य अनुराग रावत, प्रदीप काकरान, राजेश पुंडीर, मनोज उनियाल, धनवीर भंडारी, हेमंत चौहान ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, समाजसेवी बचन पोखरियाल, ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, अर्जुन नेगी, मनोज उनियाल, विनोद पैन्यूली, देवेंद्र रावत, मनीष डिमरी, बिजेंद्र सिंह, विक्रम कोटियाल, प्रतिमा रावत, विनोद कुकरेती, नवीन नौटियाल, हुकुम भंडारी, दिनेश कंसवाल, लखन बिजल्वाण, रोशन चमोली आदि मौजूद रहे।