ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एचएल भारज ने सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के अंतर्गत टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर एचएल भारज ने सांसद को अवगत कराया कि टीएचडीसी की ओर से बांध प्रभावित क्षेत्र टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ गांवों के विकास कार्यों के लिए 152 करोड़ के बजट का 90 प्रतिशत व्यय किया जा चुका है। एचएल भारज ने बताया कि निगम राज्य व केंद्र सरकार जैसे उद्यान विभाग, कृषि विभाग, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नाबार्ड, रोटरी क्लब इंटरनेशनल आदि की योजनाओं को सम्मलित कर संयुक्त परियाजनाओं का संचालन किया जा रहा है।