फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लच्छीवाला नेचर पार्क में पहुंचे 1516 पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी शुरू होने के साथ लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। रविवार को 1516 पर्यटक नेचर पार्क में पहुंचे।



लच्छीवाला नेचर पार्क के प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब लोग परिवार के साथ लच्छीवाला नेचर पार्क पहुंचने लगे हैं। बाहरी पर्यटक भी पार्क पहुंच रहे हैं। नेचर पार्क के प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि रविवार को 1516 पर्यटक पार्क में आए और इनमें 157 बच्चे शामिल थे। बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक जलक्रीड़ा से लेकर अन्य सुविधाओं को पुख्ता बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेचर पार्क में अप्रैल से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मई और जून तक पर्यटकों की भीड़भाड़ रहेगी। स्थानीय के अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा के पर्यटक नेचर पार्क में घूमते आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें