फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा के साथ दें अच्छे संस्कार : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शेमफोर्ड लिटिल स्टार विद्यालय की ओर से वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ कराटे का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विस अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता कराटे एवं योगा के छात्र राघव थपलियाल, आदित्य व्यास, तेजस्विनी को स्वर्ण और आदित्य शर्मा को रजत पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावक से कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिस रूप में चाहें उन्हें ढाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने की आवश्यकता है। आज का समय तकनीकी का है। इस अवसर पर शेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक राहुल पंवार, प्रधानाचार्य प्रीति कोठियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, विवेक गोस्वामी, कोआर्डिनेटर मानसी वर्मा, विशाखा, गीतिका, गजेंद्र पंवार, रवि पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें