फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिविर में 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के स्वामी शुकदेवानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय, सांस संबंधी व सामान्य रोगों की जांच, परामर्श, ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर, पीएफटी जैसे परीक्षण और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभाग किया। 150 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर के अंतिम स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सेवा ही सच्चा साधना मार्ग है। बताया कि 10 और 11 जून को दोबारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेंदाता से आए डॉ. हिमांशु पूनिया, डॉ. रमेश, डाॅ. सुपर्णा, नर्सिंग अधिकारी ज्योति, अनुराधा, सतीश, रमन, देशराज, प्रेमराज, डॉ. एसएन मिश्रा, प्रेम, नीरू, गौरव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें