डोईवाला। नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाकर सात दुकानदारों पर कार्रवाई कर 12 हजार 800 का जुर्माना वसूला गया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने डोईवाला में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए सात दुकानदारों के विरुद्ध 12800 का जुर्माना वसूला गया। पालिका प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहे है। ऐसे में नगर पालिका ने यह कार्रवाई की। व्यापारियों और आम नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई है। नगर पालिकाो मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि सात दुकानदारों से 12,800 जुर्माना वसूला गया है। भविष्य में इस्तेमाल नहीं करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए है। बताया कि पालिका प्रशासन ऐसे अभियान चलातार जारी रखेगा।