फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 11वीं और 6 गढ़वाल रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
I- प्रथम विश्वयुद्ध के महानायक विक्टोरिया क्रॉस राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलिI
विज्ञापन




11वीं गढ़वाल राइफल ने अपना 57वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान प्रथम विश्वयुद्ध के महानायक विक्टोरिया क्रॉस राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को रायवाला में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 11वीं और 6 गढ़वाल रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने अपना-अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ ने विक्टोरिया क्रॉस राइफलमैन गब्बर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। पूर्व सैनिकों ने बताया कि 6 गढ़वाल राइफल की स्थापना 1 जनवरी 1963 में कोटद्वार में की गई थी। इस रेजीमेंट ने 1965 और 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बटालियन को बैटल ऑनर फिलोरा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर हरचंद सिंह दानू, हुकम सिंह जड़धारी, गौतम सिंह पुंडीर, दिनेश चंद थपलियाल, दिगंबर सिंह, बच्चन सिंह, सुंदर सिंह, राकेश सिंह, रामस्वरूप, अतुल कुमार, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें