फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सांई सृजन पटल के बुक बैंक को भेंट की 119 पुस्तकें

Wed, 04 Nov 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। सांई सृजन पटल की ओर से संचालित निशुल्क बुक बैंक के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुस्तक भेंट-सर्वश्रेष्ठ अभियान के तहत शिक्षक, कर्मचारी और प्रबुद्धजन पुस्तकें दान कर रहे हैं। बुधवार को डाकपत्थर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. गोविंद राम सेमवाल ने विद्यार्थियों के लिए 119 पुस्तकें भेंट कीं। संस्था के संस्थापक डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि ये पुस्तकें देहरादून के विभिन्न महाविद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं। वहीं, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र भसीन ने पहल की सराहना करते हुए लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें