ऋषिकेश। आदर्शनगर स्थित जातिराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में करीब 100 अभिभावकों ने परीक्षा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि यह परीक्षा सभी को अपने समृद्ध इतिहास, परंपराओं और दार्शनिक ज्ञान से जोड़ती है। आत्म अनुशासन सिखाती है और हार न मानने का प्रोत्साहन देती है, जिससे सभी जीवन में आगे बढ़ सकें। सभी अभिभावकों ने इस परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रसन्नता व्यक्त की। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से सभी में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जिससे उनका चरित्र निर्माण और समग्र विकास होता है। संवाद