अनाम संस्था की ओर से जल्द ही पिथौरागढ़ में डांस हंट प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसका टाइटल ‘सोरघाटी जरा नाच के दिखा’ होगा। डांस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई जाएगी। जूनियर वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र और सीनियर वर्ग में 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले बच्चों को रखा जाएगा। जूनियर वर्ग के विजेता को पांच हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को तीन हजार, तृतीय को एक हजार पांच सौ और सीनियर वर्ग में प्रथम को दस हजार, द्वितीय को पांच हजार, तृतीय को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।