फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो हजार की आबादी को जोड़ने वाली जारा जिबली सड़क बदहाल

विज्ञापन
बंगापानी से जारा जिबली को जाने वाली 19 किलोमीटर सड़क  बदहाल​।  संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो हजार की आबादी को जोड़ने वाली जारा जिबली सड़क बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से कई बार वाहन से उतरकर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद भी विभाग सड़कों को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन




तहसील बंगापानी के ग्राम पंचायत जारा जिबली को जाने वाली 19 किलोमीटर सड़क कई जगहों पर खस्ताहाल है। हल्की बारिश में भी गड्ढों में पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों ने कहां कि ठेकेदारों ने नालियां और डामरीकरण का कार्य भी पूरा नहीं किया। इससे बारिश का पानी सड़क पर बहता है। इन दिनों स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं जूते उतारकर नालियों को पार करने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान संजीव बिष्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य जयंती देवी ने बताया कि गांव तक सड़क बने चार साल का समय हो चुका है। ठेकेदारों की लापरवाही के कारण सड़क खराब हो गई है। इसकी जानकारी बार-बार शासन-प्रशासन को बताने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

-

बरसात में वाहन चालक जान जोखिम में डालकर चलाते हैं वाहन

पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत जारा जिबली सड़क कई जगहों पर बदहाल है। प्रतिदिन वाहन चालक जान जोखिम में डालकर 19 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। प्रतिदिन करीब 800 लोग आवाजाही करते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों का रपटने और पलटने का भय बना रहता है। बरसात के दिनों में कई स्थानों पर ग्रामीणों को वाहन से उतरकर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन




कोट

आपदा के कारण सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत मिलनी है। बारिश के बाद ही पैचवर्क शुरू किया जाएगा। -किशन सिंह, पीएमजेएसवाई धारचूला
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें