फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब युवक मंगल दल झूलाघाट ने जीता

Sun, 16 Aug 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी झूलाघाट के मैदान में आयोजित विजय ज्योति इंडो-नेपाल वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब युवक मंगल दल झूलाघाट ने जीत लिया।
विज्ञापन

रविवार को ओगला और युवक मंगल दल झूलाघाट के बीच मुकाबला हुआ। युवक मंगल दल ने सीधे सेटों में 28-26, 30-28, 25-20 से ओगला को पराजित किया। विजेता टीम को 20 हजार और उप विजेता टीम को 10 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल में बेस्ट स्मैशर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज अनुज थापा और बेस्ट डिफेंडर का खिताब 6 आरआर के गुरुबचन को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, विशिष्ट अतिथि यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, खीमराज जोशी, रेखा भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें