पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरीय क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कार सवार युवकों ने धनौड़ा के पास खड़ी एक बाइक से पेट्रोल चुरा लिया। बाइक स्वामी और अन्य लोगों ने जाजरदेवल थाने में तहरीर देकर युवकों को पकड़ने की मांग की है।
हरीश धामी ने सोमवार को जाजरदेवल थाने में सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी बाइक रई धनौड़ा घर के पास खड़ी थी। इस दौरान कार से आए युवकों ने उनकी बाइक से पेट्रोल चुरा लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। लोगों ने चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर देने वालों में सभासद दिनेश कापड़ी, दीपक पांडेय, जितेंद्र पांडेय, विजय महर, नफीस अहमद मौजूद रहे। एसपी रेखा यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
पौण, कालसिन मंदिर से भी हुई थी चोरी
पिथौरागढ़। कुछ समय पूर्व नगर से लगे पौण, कालसिन मंदिर से घंटिया और बर्तन चोरी हो गए थे। लोगों का कहना है कि इस तरह चोरी की घटनाएं होना गंभीर है। उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद