पिथौरागढ़। कनालीछीना-ख्वांतड़ी सड़क पर बाइक रपटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, ख्वांतड़ी निवासी 25 वर्षीय जतिन सामंत अपने घर से बाइक में सवार होकर कनालीछीना के लिए निकला। इस दौरान रास्ते में उसकी बाइक रपट गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. ईश्वर ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट है। ऐसे में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।