फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मल्ला दारमा घाटी के ग्राम सुवा निवासी सुंदर सिंह पुत्र भगत सिंह बृहस्पतिवार को बकरियां चराने के लिए 50 किलोमीटर दूर कछिला बुग्याल गया था। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर लाते वक्त घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिंह रोकाया और शेर सिंह ने प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय धर्म सिंह, नैन सिंह, मदन सिंह, अर्जुन सिंह, जीवन सिंह, दुर्गा सिंह की मदद से एसडीआरएफ जवानों ने शव को देर शाम धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें