फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
सुंदर सिंह, फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बुग्याल जा रहे एक युवक की टूटे हिमखंड की चपेट में आने से मौत हो गई। धारचूला के दर गांव निवासी 32 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र भूप सिंह अपनी भेड़ बकरियों को चराने त्यूर बुग्याल गया था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे ग्लेशियर से टूटे एक हिमखंड की चपेट में आने से वह खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में चल रहे सुरेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह घायल सुंदर सिंह को धारचूला अस्पताल पहुंचाने के लिए बुग्याल से नीचे की ओर लाए, लेकिन गंभीर घायल सुरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राजस्व उपनिरीक्षक उदय भंडारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें